जांजगीर-चांपा। 4सितम्बर 2026/अकलतरा ब्लॉक के किरारी गांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) नेगुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्या अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि स्कूल में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी मनीष राठौर से वेतन एरियर की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB बिलासपुर की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के मुताबिक जैसे ही मनीष ने 10 हजार रुपये की रकम दी, प्राचार्या ने पैसे अपने सहकर्मी विकास मसीह को देने के लिए कहा। रकम लेते ही मौके पर मौजूद ACB टीम ने दोनों को पकड़ लिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसका करीब 80 हजार रुपये का वेतन एरियर बनता था, जिसके भुगतान के लिए पहले 20 हजार रुपये की मांग की गई थी और बाद में 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। ACB बिलासपुर की यह 56वीं ट्रैप कार्रवाई बताई जा रही है। वहीं, सुकमा में भी शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को बकाया वेतन भुगतान के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।
Related Posts
शीतल ने लाईवलीहुड ट्रेनिंग लेकर हुनर से बदली तकदीर
- Deepti Bajpai
- August 1, 2026
- 0
जगदलपुर, 1 अगस्त 2026/ जब उम्मीद का आखिरी चिराग टिमटिमाने लगे, तब इंसान का जज्बा ही उसे तूफानों से बाहर निकालता है। पिता स्वर्गीय फूलचंद […]
परीक्षा हॉल में जनेऊ उतरवाने का आरोप, बेंगलुरु के कॉलेज में हड़कंप
- Deepti Bajpai
- April 25, 2026
- 0
25अप्रैल 2026 23 अप्रैल को Krupanidhi PU College में फिजिक्स और केमिस्ट्री की परीक्षा के दौरान बड़ा विवाद सामने आया, जहां 3 से 7 छात्रों […]
बस्तर में बेटियों की सेहत की बड़ी पहल: 77 बालिकाओं को लगाया गया सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका
- Deepti Bajpai
- July 18, 2026
- 0
जगदलपुर 18जुलाई 2026/बालिकाओं को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने की दिशा में बस्तर में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। तोकापाल क्षेत्र स्थित माता रुक्मणी […]