भारत-पाक सीमा पर BSF का बड़ा एक्शन, घुसपैठ की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढेर

अमृतसर, 9 अगस्त 2026। भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने नाकाम कर दिया। अमृतसर के बॉर्डर आउटपोस्ट दाओके इलाके में BSF जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गोली मारकर ढेर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, देर रात 181 बटालियन के जवानों ने बॉर्डर फेंसिंग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि देखी। जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह कथित तौर पर तेजी से पाकिस्तान की ओर बढ़ता रहा।

संदिग्ध की गतिविधियों को देखते हुए जवानों ने संभावित खतरे को भांपते हुए फायरिंग की। गोली लगने से संदिग्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। संदिग्ध की पहचान और उसके भारत में प्रवेश करने के मकसद को लेकर जांच की जा रही है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *