रायपुर, 05 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में मंत्री परिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही राज्य के विकास, जनहित योजनाओं और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। बैठक में लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।
प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैबिनेट के फैसलों पर सरकार के आगामी कदमों और नई नीतियों की दिशा तय होने की उम्मीद है।