बारिश की पहली मार में धंसी सड़क, बीच रास्ते सिंकहोल में समाया पानी का टैंकर

गुजरात 3जुलाई 2026/गुजरात के सूरत में मानसून की शुरुआती बारिश के बीच बड़ा हादसा टल गया। डिंडोली के जी-9 सर्कल के पास अचानक सड़क धंस गई और वहां से गुजर रहा एक पानी का टैंकर गहरे सिंकहोल में फंस गया। बताया जा रहा है कि नई स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज पाइपलाइन के नीचे मिट्टी धंसने से सड़क कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही सूरत नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी कर क्रेन की मदद से टैंकर को बाहर निकाला गया और शाम तक यातायात सामान्य कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।
इस घटना के बाद स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और विपक्ष ने निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मानसून के दौरान इस तरह की घटनाओं ने शहर के बुनियादी ढांचे की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *