दरभा के बच्चों को मिलेगी प्राथमिकता, आश्रम-छात्रावास प्रवेश चयन प्रक्रिया संपन्न

जगदलपुर।29जून2026 दरभा विकासखंड के आश्रम एवं छात्रावासों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र-छात्राओं के प्रवेश को लेकर सोमवार को जनपद पंचायत भवन दरभा में चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पात्र विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रवेश प्रक्रिया में दरभा ब्लॉक के स्थानीय छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता दी जाए, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने पर भी जोर दिया।

बैठक में संबंधित एसडीएम श्री शंकर लाल सिन्हा, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। चयन के दौरान निर्धारित पात्रता मानकों का पालन करते हुए विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखा गया। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि योग्य एवं पात्र विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *