नई दिल्ली27जून2026/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस और स्वर्ण जयंती (गोल्डन जुबली) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर उच्चस्तरीय वार्ता करेंगे।
यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स की राष्ट्रीय विधानसभा को भी संबोधित करेंगे और वहां रह रहे भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे। इस दौरे का उद्देश्य भारत और सेशेल्स के बीच दशकों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई मजबूती देना है।
भारत पहले ही सेशेल्स को 17.5 करोड़ डॉलर का आर्थिक सहयोग पैकेज और गश्ती नौकाएं उपलब्ध करा चुका है। इस यात्रा में समुद्री सुरक्षा को और सशक्त बनाने के लिए एक अतिरिक्त तेज़ गश्ती पोत सौंपे जाने की संभावना भी जताई जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं और समुद्री शिपिंग संपर्क को बढ़ावा मिलेगा, जिससे व्यापार, पर्यटन, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार होगा। हिंद महासागर क्षेत्र में साझा समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में भी यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है।
स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, सेशेल्स दौरे से हिंद महासागर में मजबूत होगी भारत की रणनीतिक साझेदारी