दंतेवाड़ा में सुरक्षा को मिली नई रफ्तार

डायल 112 सेवा और हाईवे पेट्रोलिंग का शुभारंभ, अब आपात स्थिति में मिलेगी त्वरित सहायता

दंतेवाड़ा, 20 मई 2026।
जिला दंतेवाड़ा में आमजन की सुरक्षा और त्वरित सहायता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार को जिले में डायल 112 आपातकालीन सेवा एवं हाईवे पेट्रोलिंग का शुभारंभ किया गया।
प्रारंभिक चरण में यह सेवा थाना दंतेवाड़ा, गीदम, बचेली और किरंदुल क्षेत्र में संचालित की जाएगी। शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112 नंबर पर कॉल कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा 24 घंटे सक्रिय रहेगी, जिससे पुलिस सहायता के साथ अन्य आवश्यक आपात सेवाएं भी तेजी से लोगों तक पहुंचाई जा सकेंगी।
कार्यक्रम में बताया गया कि डायल 112 सेवा का उद्देश्य दुर्घटना, अपराध, सड़क हादसे अथवा अन्य आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था से राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *