रामलला दर्शन योजना: बस्तर से 87 श्रद्धालु अयोध्या धाम यात्रा के लिए रवाना

29अप्रैल 2026

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत बस्तर जिले के 87 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम की पवित्र यात्रा पर रवाना किया गया। सोमवार शाम टाउन हॉल के सामने आयोजित कार्यक्रम में यात्रियों को बस के माध्यम से दुर्ग के लिए विदा किया गया, जहां से उनकी आगे की यात्रा सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति खेम सिंह देवांगन और यात्रा समिति सदस्य रामाश्रय सिंह ने यात्रियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों और समिति सदस्यों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया गया।
यात्रा से पहले सभी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच कराई गई, ताकि सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित हो सके। प्रशासन के अनुसार, इस योजना के तहत पिछले वर्ष से अब तक बस्तर जिले के 1129 श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी बीरेंद्र बहादुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। शासन की यह योजना श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा का अवसर प्रदान कर रही है, जिससे लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *