नक्सल मुक्त बस्तर के संकल्प के साथ जगदलपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

जगदलपुर, 25 मार्च 2026। बस्तर प्रवास पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट पर वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, विधायक विनायक गोयल, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी और पद्मश्री पंडीराम मंडावी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी शलभ कुमार सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी अरुणदेव गौतम और एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा भी जगदलपुर पहुंचे, जहां बस्तर क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी तय मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *