20मार्च2026
गड़चिरोली | आज जिले में एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब 11 वरिष्ठ माओवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें शामिल थे 01 डिवीसीएम, 01 एरिया कमिटी सचिव, 01 पीपीसीएम, 01 कमांडर और 01 एसीएम।
शासन की ओर से इन माओवादियों पर कुल ₹68 लाख का बक्षीस घोषित किया गया था। वर्ष 2025 से अब तक जिले में कुल 123 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, और गड़चिरोली का कुल आंकड़ा अब 794 तक पहुंच चुका है।
विशेषज्ञों का मानना है कि संयुक्त सुरक्षा कार्रवाई, प्रभावी रणनीतियाँ और पुनर्वसन के अवसरों ने माओवादियों को कानूनी रास्ते अपनाने के लिए प्रेरित किया है। जिले में यह कदम शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गड़चिरोली प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी जिले में ऐसी सुरक्षा और पुनर्वसन नीतियों के माध्यम से स्थिरता और विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।