गुवाहाटी में 6 साल से बंधक नाबालिग बच्ची का पलंग बॉक्स से रेस्क्यू, महिला पर शिकंजा कसा गया

गुवाहाटी (असम) – असम की राजधानी गुवाहाटी में 13 साल की नाबालिग बच्ची को छह साल से बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। बच्ची को 1 फरवरी को डिस्ट्रिक्ट लेबर टास्क फोर्स ने पंजाबारी के जुरिपार इलाके में मकान नंबर 69 से सुरक्षित निकाला।
मकान की मालकिन अमरीन अख्तर लस्कर ने टीम के छापा मारने पर बच्ची को पलंग के बॉक्स में छिपा दिया और ऊपर से गद्दा बिछाकर उसे ढक दिया। करीब 25 मिनट की तलाशी के बाद अधिकारी बच्ची को बाहर निकालने में सफल रहे। इस दौरान अमरीन को अधिकारियों द्वारा फटकार भी लगाई गई।
पड़ोसियों की शिकायत पर फोर्स ने कार्रवाई की। बताया गया कि बच्ची को लंबे समय से घर के काम करवाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था और कभी-कभी मारपीट भी होती थी। अब बच्ची को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *