रायगढ़ में फिर सेक्स रैकेट का खुलासा: कॉल गर्ल और महिला दलाल समेत चार गिरफ्तार

रायगढ़, 4 फरवरी 2026: रायगढ़ शहर में अवैध देह व्यापार का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को चक्रधरनगर थाना पुलिस ने केलो विहार कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा किया था, वहीं बीती रात सिटी कोतवाली पुलिस ने शिवा नगर इलाके में एक और जिस्मफरोशी के अड्डे पर दबिश दी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विशेष टीम गठित की और एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे स्थित अनिल कुमार नंदे के मकान में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी राहुल कुमार यादव और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। मौके पर मौजूद दो युवतियों से पूछताछ की गई, लेकिन उनकी भूमिका स्पष्ट होने पर उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल ने स्वीकार किया कि वह युवतियों को बाहर से बुलाकर देह व्यापार कराता था और इस अवैध धंधे से होने वाली कमाई साझा करता था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रायगढ़ में इस तरह के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लगातार दो दिनों में ऐसे मामलों का खुलासा होने से शहर में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *