दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी खुली, लाखों की दान राशि के साथ मिलीं सैकड़ों मनोकामना पर्चियां

जगदलपुर29सितम्बर 2026/बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के जगदलपुर स्थित मंदिर में मंगलवार को मंदिर समिति के सदस्यों और राजस्व टीम की मौजूदगी में दानपेटी खोली गई। दानपेटी से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई बड़ी मात्रा में दान राशि के साथ सोने-चांदी के आभूषण और बड़ी संख्या में मनोकामना पर्चियां भी मिली हैं।

श्रद्धालुओं ने इन पर्चियों के जरिए मां दंतेश्वरी के समक्ष अपनी अलग-अलग मनोकामनाएं रखी हैं। मंदिर समिति इन पर्चियों को सुरक्षित रख रही है।

जगदलपुर तहसीलदार राहुल गुप्ता ने बताया कि दानपेटी से प्राप्त राशि की गिनती बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में की जा रही है। गिनती पूरी होने के बाद राशि को सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा। मंदिर की दानपेटी हर साल शारदीय और चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर समिति और राजस्व टीम की मौजूदगी में खोली जाती है।

पिछले वर्ष चैत्र नवरात्रि में दानपेटी से करीब साढ़े 8 लाख रुपये, जबकि शारदीय नवरात्रि में करीब साढ़े 13 लाख रुपये की दान राशि प्राप्त हुई थी। इस बार भी दानपेटी से प्राप्त राशि की गिनती लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *