दरभा में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती, 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन

जगदलपुर, 27 अगस्त 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के तहत ग्राम पंचायत दरभा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के मानसेवी पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती के लिए केवल स्थानीय महिला अभ्यर्थी पात्र होंगी।

अभ्यर्थी की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पूर्व अनुभवी कार्यकर्ताओं को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थी का न्यूनतम 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के आधार पर प्राथमिकता और अतिरिक्त अंकों का प्रावधान किया गया है। गरीबी रेखा श्रेणी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं, कन्या आश्रम से 8वीं तक अध्ययन करने वाली छात्राओं के साथ ही विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाओं को नियमानुसार वरीयता दी जाएगी।

इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 31 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के दौरान स्व-प्रमाणित शैक्षणिक अंकसूची, निवास, जाति सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: aww.e-bharti.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *