18मई 2026
बस्तर। रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल यात्री बस रविवार देर रात लगभग साढ़े तीन बजे बस्तर और भानपुरी के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 34 यात्री, एक ड्राइवर और एक कंडक्टर सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में एक महिला यात्री बस के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान पदमनी चंद्रवंशी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ जवानों ने स्प्रेडर, कटर और बोल्ट कटर की मदद से बस के हिस्सों को काटकर महिला के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सुपुर्द किया। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।