नवाचार को मिलेगी रफ्तार: वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जगदलपुर आगमन, आत्मीय स्वागत

जगदलपुर, 5 मई 2026। बस्तर में नवाचार और विकास की दिशा में एक अहम पहल के तहत वित्त मंत्री ओपी चौधरी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर महापौर संजय पांडेय, सीजी ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी और नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा समेत जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” कार्यक्रम में शामिल होना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बस्तर में नवाचार, स्टार्टअप और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
माना जा रहा है कि इस आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और बस्तर में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *