नकली पिस्तौल के दम पर पेट्रोल पंप लूट का खुलासा, आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

25अप्रैल2026

बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में फरवरी महीने में हुई पेट्रोल पंप लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को महाराष्ट्र के अलिबाग से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने धनपुंजी स्थित पेट्रोल पंप में काम कर रही महिला स्टाफ को नकली पिस्तौल दिखाकर करीब 18 हजार रुपये लूटे थे और फरार हो गया था। जांच के दौरान तकनीकी सहायता के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने बाहर राज्य में दबिश देकर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके कब्जे से लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया, वह पहले जगदलपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी और उसकी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट में बदलाव किया गया था। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *