23मार्च2026
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध पोस्ता खेती का एक और मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम घटगांव में सब्जियों की बाड़ी के बीच छिपाकर अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की जांच की, जहां पोस्ता की फसल लगी मिली।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले तमनार थाना क्षेत्र के आमघाट गांव में भी इसी तरह अफीम की अवैध खेती का खुलासा हुआ था, जिसके बाद पुलिस लगातार निगरानी कर रही थी।
लगातार सामने आ रहे मामलों से साफ है कि जिले में चोरी-छिपे पोस्ता खेती करने की कोशिशें हो रही हैं, जिसे रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खेती करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।