एकलव्य विद्यालय चयन परीक्षा संपन्न, 2167 अभ्यर्थियों ने आजमाई किस्मत

जगदलपुर, 01 मार्च 2026।
जिले में रविवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में परीक्षा का संचालन चार परीक्षा केंद्रों पर किया गया।
परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डिप्टी कलेक्टर नंदिनी साहू, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गणेश सोरी, सहायक संचालक आदिवासी विकास तनुजा नाग तथा नायब तहसीलदार लखीराम पांडे ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
परीक्षा वर्ष 2026 के लिए कुल 2385 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 2167 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान आवश्यक सुविधाएं एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *